|
 |
पुस्तकालय एवं वाचनालय :
महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं वाचनालय की उचित व्यवस्था है जिसमें महाविद्यालय द्वारा स्वीकृत पाठ्य पुस्तकों के साथ - साथ अन्य ग्रन्थ संग्रह है | दैनिक समाचार पत्र / पत्रिका पठनार्थ पुस्तकालय में मंगाये जाते हैं |
परिचय पत्र : छात्र / छात्राओं को महाविद्यालय के कार्यालय से परिचय पत्र प्राप्त कर पुस्तकालय में प्रस्तुत करने पर पुस्तकें प्रदान की जाती हैं | परिचय पत्र का नवीनी करण प्रति वर्ष कराना पड़ता है | यह परिचय पत्र अन्य सामजिक संस्था के कार्यों के किये भी आवश्यक है |
अनुशासन समिति : महाविद्यालय में एक अनुशासन समिति (प्राक्टोरियल बोर्ड) का गठन किया जाता है जिसमें सदस्य प्राध्यापक एवं कक्षा के प्रति निधि स्वरूप छात्रायें होती हैं |
(अ) 1. आपसी विवाद का निराकरण शान्तिपूर्वक करना |
2. दो बार चेतावनी देने के बावजूद दण्डात्मक कार्यवाही करना |
3. महाविद्यालय की व्यवस्था एवं अनुशासन हेतु अन्य आवश्यक नियम निर्धरित कराना और उनका पालन कराना |
|
|
|